{"_id":"44b5fbc31fa865e31e3a4b2a649582b4","slug":"hamid-ansari-justifying-during-the-salute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसारी ने दी राष्ट्रगान के दौरान सैल्यूट न करने पर सफाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अंसारी ने दी राष्ट्रगान के दौरान सैल्यूट न करने पर सफाई
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान के दौरान सैल्यूट नहीं करने पर हंगामा मचने के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की ओर से सफाई पेश की गई है। अंसारी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह उनके सैल्यूट करने का प्रोटोकॉल ही नहीं था।
विज्ञापन
दरअसल गणतंत्र दिवस के दौरान रविवार को राष्ट्रगान बजा तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां उपस्थित रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने राष्ट्रध्वज को सैल्यूट किया था जबकि वहीं कतार में खड़े उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सैल्यूट नहीं किया था। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर उपराष्ट्रपति की खिंचाई शुरू हो गई थी। उन पर प्रोटोकॉल तोड़ने की तोहमत लगाई जाने लगी थी।
विज्ञापन
इसी के बाद उनके कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया। उपराष्ट्रपति के ओएसडी और राज्यसभा टीवी के सीईओ तथा प्रमुख गुरदीप सप्पल ने सफाई देते हुए ट्विटर पर कहा कि प्रोटोकॉल के तहत जब राष्ट्रगान बजता है, तब प्रमुख हस्तियों व सैन्य अफसरों को सलामी देनी होती है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड में देश के राष्ट्रपति को बतौर सुप्रीम कमांडर सलामी लेनी होती है, जबकि प्रोटोकॉल के तहत उपराष्ट्रपति को केवल सावधान की मुद्रा में खड़े रहने की जरूरत होती है। सप्पल के मुताबिक, जब उपराष्ट्रपति प्रमुख हस्ती होते हैं तो वह सलामी लेते हैं। जैसे उन्होंने इसी साल एनसीसी कैंप में किया था।