{"_id":"b725166a-38c2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hakim-murder-discussion-reach-lucknow-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीम हत्याकांड की गूंज दिल्ली से लखनऊ तक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हकीम हत्याकांड की गूंज दिल्ली से लखनऊ तक
बुलंदशहर/लखनऊ/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अढौली की प्रेमकहानी के दु:खद अंत की गूंज अब दिल्ली और लखनऊ तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने अभिनेता आमिर खान के रियलिटी शो ‘सत्यमेव जयते’ से चर्चा में आए अब्दुल हकीम की बृहस्पतिवार को बुंदलशहर में हुई हत्या की जांच की रिपोर्ट यूपी सरकार से मांगी है। साथ ही कहा है कि ऑनर किलिंग से निपटने के लिए वह संविधान संशोधन पर गंभीरता से विचार कर रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने हत्याकांड को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया है।
विज्ञापन
जबिक राजनीतिक पार्टियां भी इस मसले में कूद पड़ी हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने सपा सरकार पर मामले को भटकाने के आरोप लगाए, जबकि भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने यूपी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उधर पुलिस ने एक और आरोपी सरवर को गिरफ्तार किया है। अंदेशा है कि उसने हत्या की साजिश रची थी। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं हकीम की पत्नी महविश के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यद्यपि महविश को अलग से सुरक्षा अभी नहीं दी गई है। मंगलवार को महिला आयोग की सदस्यों और लव कमांडो की टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। जबकि हत्यारोपियों की बिरादरी की पंचायत में कहा गया कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं हैं। अढोली के लोगों ने इस बात पर एसएसपी आवास पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
वैसे पुलिस इस हत्या को ऑनर किलिंग मानने से इंकार कर रही है। आईजी क्राइम संदीप सालुके ने मंगलवार को कहा कि यह हत्या एक पुराने विवाद के चलते हुई है, जो अब्दुल हकीम केभतीजे सलमान के साथ हुआ था। इसी विवाद में विरोधी पक्ष सलमान पर समझौते का दबाव डाल रहा था और हकीम विरोधी पक्ष को समझाने में जुटा था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और हकीम के परिवार पर इसे वापस लेने का दबाव था।