फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hafiz sayed threaten india to attack

हाफिज ने दी हमले की धमकी, भारत ने दिया करारा जवाब

Fri, 05 Feb 2016 06:13 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 06:13 AM IST
विज्ञापन
hafiz sayed threaten india to attack

भारत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताते हुए पाक से कहा है कि उसे इस मोस्टवांटेड आतंकी पर अब सख्त लगाम लगानी चाहिए।

विज्ञापन


भारत के खिलाफ पठानकोट जैसे आतंकी हमले करने की हाफिज की धमकी के एक दिन बाद ही भारत ने यह कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उल्लेखनीय है कि पाक में हाफिज खुलेआम आजाद घूमता है और भारत के खिलाफ जब तब जहर उगलता रहता है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान को कहा कि उसे जमात सरगना हाफिज पर अब लगाम कसनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय आतंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने जितने भी संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर चलाने का दावा करता है, वह सब फर्जी है। दरअसल, वह आतंकी गतिविधियों और उसे धन मुहैया कराने के कामों में जुटा हुआ है। यह हरेक के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

क्योंकि हाफिज और उसके साथी पाक में लगातार खुलेआम घूम रहे हैं और आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।’ भारत-पाक के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बारे में स्वरूप ने कहा कि फिलहाल इस मामले में तारीखों को लेकर अभी दोनों देशों के बीच रजामंदी नहीं बन पाई है।

दी थी पठानकोट जैसे हमले की धमकी

hafiz sayed threaten india to attack

एक दिन पहले ही मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला था। उसने उकसावे वाला बयान देते हुए भारत को पठानकोट जैसे आतंकी हमलों की धमकी दी थी।

पाक के कब्जे वाले कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए हाफिज ने कहा था कि आठ लाख भारतीय सेनाएं कश्मीरियों को बडे़ पैमाने पर मार रही हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि उन पर पठानकोट जैसे और हमले होने चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पड़ोसी देश को यह भी याद दिलाया कि पाक ने बीते साल ही जमात उद दावा और लश्करे ताइबा जैसे आतंकी संगठनों और इनके आकाओं की मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद भी पाक चैनलों के टॉक शो में इन आतंकी सरगनाओं को लगातार दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed