टि्वटर ने दोबारा हाफिज का गला घोंटा, अकाउंट सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर ने हाफिज सईद का एकाउंट एक बार फिर सस्पेंड कर दिया है। 26/11 हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद का ट्विटर एकाउंट सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया था, हालांकि इसके कुछ ही समय बाद हाफिज सईद ने नया ट्विटर एकाउंट बना लिया। ये नया एकाउंट @HafizSaeedJUD1 नाम से बनाया गया था। ट्विटर ने अब इस एकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया है।
अपने नए एकाउंट से किए गए ट्वीट में हाफिज सईद ने भारत को डार्केस्ट डेमोक्रेसी बताया और ट्विटर को भारत के सामने न झुकने की हिदायत भी दी। ट्वीट में हाफिज सईद ने कहा था, "यह हाफिज सईद का नया ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट है। ट्विटर के दोहरे मापदंड पर आधिकारिक सूचना जल्द दी जाएगी।"
भारत के विरोध में लिखता था ट्विटर पर
हाफिज सईद की साइबर टीम ने नए एकाउंट पर ट्वीट किया, "सच को सस्पेंड नहीं किया जा सकता है। हम भारत को बेनकाब करके रहेंगे। ट्विटर को दुनिया की डार्केस्ट डेमोक्रेसी के सामने नहीं झुकना चाहिए।" हाफिज सईद ट्विटर का उपयोग लगातार भारत के खिलाफ बातें कहने में कर रहा था।
ट्विटर पर कश्मीर के लिए भारत द्वारा बनाई गई पॉलिसी का भी विरोध किया गया था। 26/11 के आरोपी हाफिज सईद ने हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर में एक रैली भी की थी।
इस रैली में भी हाफिज ने काफी हिंसात्मक बयान दिए थे। हाफिज ने कहा था कि पाकिस्तानी और कश्मीरियों में खून का रिश्ता और उन्हें अलग नहीं किया जा सकता है। ये बयान कश्मीर को आजाद करने के संदर्भ में दिया गया था।