{"_id":"f465e9fa-5c6c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hafiz-saeed-threat-of-terrorist-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद ने दी आतंकी हमलों की धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हाफिज सईद ने दी आतंकी हमलों की धमकी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई ब्लास्ट के मास्टर माइंड आतंकी सरगना हाफिज सईद ने अब कश्मीर मसले पर आग उगलते हुए वहां आतंकी कार्रवाई तेज करने की धमकी दी है। उसने कहा है कि कश्मीर में युद्ध जैसे हालात हैं और वहां खून-खराबा हो सकता है।
विज्ञापन
भारतीय खुफिया एजेंसियों के उस खुलासे को भी सईद ने नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि पुंछ घटनाक्रम से सप्ताहभर पहले सईद एलओसी पर आया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में सईद ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने कश्मीर में खतरनाक हमलों की धमकी दी है। एलओसी पर पाकिस्तानी फौज की ओर से दो भारतीय जवानों की हत्या के बाद आए हाफिज के इस बयान से साफ हो गया है कि वह लगातार भारत में नए आतंकी हमलों की फिराक में है।
विज्ञापन
इससे पहले खबर थी कि लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद ने भारतीय सेना के जवानों के सिर लाने पर 5 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है। भारत सरकार और खुफिया एजेंसियां पहले ही कह चुकी हैं कि दो भारतीय जवानों की बर्बर हत्या के कुछ दिन पहले सईद ने नियंत्रण रेखा के उस पार पाक अधिकृत कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था।
सेना के सूत्रों के मुताबिक एलओसी के नजदीक 22 लॉन्चिंग पैड्स पर तकरीबन 2500 आतंकवादी भारत में घुसपैठ के लिए तैयार हैं। इसके अलावा पीओके के 42 ट्रेनिंग कैंपों में करीब 4000 आतंकवादी ट्रेनिंग ले रहे हैं। हाफिज की कोशिश एलओसी पर तनाव बढ़ाकर इन आतंकियों को भारत में दाखिल कराने की है।
कौन है हाफिज सईद
हाफिज सईद पर भारत में 26/11 का आतंकी हमला प्लान करने का आरोप है। वह भारत पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले का मास्टर माइंड है, लेकिन पाकिस्तान की जमीन पर वह खुद को धर्मगुरु बताता है। भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हाफिज सईद का नाम शामिल है तो अमेरिका ने भी लश्कर-ए-तैयबा के इस सरगना पर एक करोड़ रुपए का इनाम रखा है।