फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hafiz Saeed targeted Obama's visit to Agra

हाफिज सईद के निशाने पर ओबामा की आगरा यात्रा

Fri, 16 Jan 2015 07:23 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed targeted Obama's visit to Agra

भारत के मोस्ट वांटेड जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा पर टिकी हुई हैं। यूएस सुरक्षाए एजेंसियों ने अलर्ट करते हुए चेतावनी जारी की है कि हाफिज सईद ओबामा की आगरा यात्रा के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे को निशाना बना सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे बराक ओबामा 27 जनवरी को ताज भ्रमण के लिए आगरा पहुंच सकते हैं। ऐसे में उनके दौरे को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेसियों के साथ अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी निगाहें जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अमेरिकी एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि जमात उद दावा प्रमुख हाफिज ओबामा की भारत यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाफिज सईद की कोशिश जम्मू कश्मीर में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते वह घाटी में अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहा है।

सीमा पर आतंकियों को लिए बैठा है हाफिज सईद

Hafiz Saeed targeted Obama's visit to Agra

दो दिन पहले सेना प्रमुख ने भी इस बात की सूचना दी थी कि सीमा पार 200 के करीब आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। ऐसे में अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अब सईद की मंशा अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को निशाना बनाने की है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हाफिज सईद यमुना एक्सप्रेसवे को निशाना बनाने का प्रयास कर सकता है जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के दौरान माहौल को अस्थिर किया जा सके।

ऐसे में सुरक्षा एजेसियों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चौकसी अति‌रिक्त कड़ी कर दी है। वहीं अमेरिकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्‍था का ज्यादा जिम्मा अमेरिकी एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरी ओर इस बात की भी सूचना आ रही है कि ओबामा की यात्रा के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेसवे को कुछ समय के लिए एहतियातन बंद रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed