फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hafiz saeed says flood in pakistan is Indian water aggression

'पाक में बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार'

Tue, 09 Sep 2014 07:17 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed says flood in pakistan is Indian water aggression

जमात-उद-दावा सरगना हाफिज मोहम्मद सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


उसने कहा कि भारत पानी के जरिए पाकिस्तान में आतंक फैला रहा है। पाकिस्तान सरकार को ये मुद्दा उठाना चाहिए।

सोमवार को लाहौर में एक राहत शिविर में सईद ने भारत ऐसी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। उसने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी सरकार को बाढ़ पीड़ितों की मदद की पेशकश की है, जो केवल मजाक है।
विज्ञापन


सईद ने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात में सभी राजनीतिक दलों को अपने निजी मतभेद भुलाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आने आना होगा।

पाकिस्तान में हो चुकी है दो सौ से अधिक लोगों की मौत

hafiz saeed says flood in pakistan is Indian water aggression

उल्‍लेखनीय है क‌ि बाढ़ से पाकिस्तान में दो सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान पंजाब के अधिकांश हिस्सों में इंफ्रांस्ट्रक्चर तबाह हो चुका है।

इमरान खान और ताहिर उल कादिर के विरोध प्रदर्शनों से हलाकान पाकिस्तानी सरकार भी जनता की मदद कर पाने खुद नाकाम पा रही है। ऐसे वक्त में हाफिज सईद का बयान चौंकाने वाला है।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पाकिस्तान को मदद की पेशकश की थी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी मदद के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया था।

मोदी ने लिखी थी नवाज को चिट्ठी

hafiz saeed says flood in pakistan is Indian water aggression

रविवार को जम्‍मू और कश्मीर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चिट्ठी लिख कर पाक अधिकृत कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत अभियान में मदद करने का इरादा जताया था।

मोदी ने कहा था कि उन्हें यह बताया गया कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान में इससे ज्यादा तो नहीं लेकिन इतना ही जान-माल का नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के जर‌िए शरीफ को भेजी चिट्ठी में मोदी ने कहा है कि इस संकट के दौर में वह तहेदिल से पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों के साथ हैं।

विज्ञापन

नवाज ने दिया था मोदी को धन्यवाद

hafiz saeed says flood in pakistan is Indian water aggression

मोदी ने अपने पत्र में लिखा था कि संकट की इस घड़ी में पाकिस्तान की सरकार की ओर से चलाए जा रहे किसी भी राहत अभियान में भारत मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत के संसाधन पाकिस्तान के लिए हाजिर हैं। वह जब चाहे इनका इस्तेमाल कर सकता है।

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तरह ही पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी बाढ़ की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे वक्त में भारत उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed