फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hafiz Saeed said Modi's team in Karachi airport attack

हाफिज सईद ने मोदी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Mon, 09 Jun 2014 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed said Modi's team in Karachi airport attack

जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने कराची एयरपोर्ट में हुए आतंकी हमलों के लिए भारत की नई सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


26/11 मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और जमाद उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


ये कोई पहला मामला नहीं है जब आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ ऐसे बयान दिए हों। हाफिज सईद ने अपने बयान में कहा, "कराची हमले के पीछे हमारे दुश्मन भारत और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार पर साधा निशाना

Hafiz Saeed said Modi's team in Karachi airport attack

हाफिज सईद ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा, "कराची हमला पाकिस्तान पर हमला है। इस युद्ध के पीछे नरेंद्र मोदी की नई सिक्योरिटी टीम का हाथ है। देश जानता है कि असली दुश्मन कौन है।

इसके साथ ही हाफिज सईद ने पाकिस्तानी सरकार को नसीहत भी दी है। उसने लिखा, "भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते की कोशिश बंद होनी चाहिए। यह जवाब देने का वक्त है।"

पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात को हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 23 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हमला भी मुंबई में 26/11 को हुए हमले जैसा ही था।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed