हाफिज सईद ने कहा मैंने नहीं किया जेएनयू का समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू मामले में जमात-उद-दाव के प्रमुख हाफिज सईद ने गृह मंत्री राजनाथ के उस बयान को खारिज किया है जिसमें उन्होंने हाफिज सईद का हाथ होने की बात कही है।
हाफिज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। हाफिज ने ट्वीट कर कहा है कि जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए जाने के समर्थन में उसने कोई ट्वीट नहीं किया है।
Alleging me for #JNU protest based on a Fake account in my name is a prime example of how Indian government fools its own people.
— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedLive) February 14, 2016
हाफिज ने कहा फर्जी अकाउंट से किया ट्वीट
हाफिज ने बताया कि जिस ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है वह फर्जी है। हाफिज ने अपने ट्वीट में कहा है मैंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया। मैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान से हैरान हूं।
हाफिज ने कहा कि उनका राजनाथ और भारत सरकार के लोगों से कहना है कि कश्मीर के लोगों की बात सुने झूठे आरोप लगाकर कश्मीर मसले को नजर अंदाज न करें।
वहीं उसने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाए गए हैं। कहा कि कश्मीरी नौजवान किसी के कहने पर नहीं अपने अधिकार आजादी के लिए और उन पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। हालांकि हाफिज सईद का कोई भी वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट नहीं है।
Watch Full Video here of our Official Response to Rajnath's malicious allegation based on Fake Twitter account #JNU https://t.co/58lIN6r824
— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedLive) February 15, 2016
राजनाथ ने दिया था बयान, हाफिज का ट्वीट हुआ वायरल
गौरतलब है कि जेएनयू में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए जाने को लेकर गृहमंत्री राजनाथ ने कहा था कि जेएनयू में जो कुछ हुआ है,उसे लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद का भी समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकी इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। इस तरह उन्होंने सीधे-सीधे वामपंथी दलों और कांग्रेस पर निशाना साधा।
उनके इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष ने राजनाथ से उनके बयान पर सबूत भी मांगे। इस मामले में हाफिज सईद का ट्वीट भी वायरल हुआ था।