फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hafiz saeed attacks on india and said to ban phantom

'फैंटम' से भड़का आतंकी हाफिज सईद, भारत के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 09 Aug 2015 01:06 PM IST
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, नई दिल्ली
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Aug 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed attacks on india and said to ban phantom

‘बजरंगी भाईजान’ को पाक में मिली लोकप्रियता से आहत हाफिज सईद ने कबीर खान की अगली फिल्म फैंटम पर प्रतिबंध लगवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


26/11 के मास्टरमाइंड ने शनिवार दोपहर ट्विटर पर हैशटैग बैनफैंटम बनाकर सोशल मीडिया एक्टिविस्ट से पाक में फिल्म पर प्रतिबंध लगवाने के लिए मदद तो मांगी ही, भारत के खिलाफ नए सिरे से हमला भी बोल दिया।
विज्ञापन


भारत के नंबर-1 वांटेड हाफिज का फिल्म के खिलाफ ट्वीट आते ही उसके संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के साइबर सेल ने ‘फैंटम’ को पाकिस्तान की अस्मिता के खिलाफ करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खुद सवालों में घिरा सईद

hafiz saeed attacks on india and said to ban phantom

शनिवार करीब ढाई बजे से शाम पांच बजे तक जेयूडी की साइबर टीम ने पांच ट्वीट करके पाक के लोगों को ये समझाने की कोशिश भी कर डाली कि ये फिल्म उनके देश की सेना के खिलाफ भारत के दुष्प्रचार का हिस्सा है।

हालांकि सैफ-कैटरीना की फिल्म फैंटम का अभी ट्रेलर ही जारी हुआ है। फिल्म तो रक्षाबंधन पर रिलीज होनी है।

आतंकी मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसकी साइबर टीम ने शनिवार को जैसे ही ‘फैंटम’ पर प्रतिबंध लगवाने के लिए ट्विटर पर हैशटैग बनाया, वह खुद सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में आ गया।

अजीम हम्जा ने उसी से सवाल कर दिया कि क्या आपने फिल्म देख ली? अरे ये तो पाप है। एक और ट्वीट में हाफिज को सुझाव दिया कि धार्मिक नेताओं को मनोरंजन के क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए।

हाफिज का ट्वीट
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय प्रोपगेंडा फिल्में हमारे देश में आतंकवाद का हिस्सा हैं। हम ऐसी सभी फिल्मों पर तुरंत प्रतिबंध की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed