फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hafiz Muhammad Saeed's statement on modi-sharif meet

'निजी दोस्ती के लिए किया देश के दुश्मन का स्वागत'

Sun, 27 Dec 2015 05:40 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 05:40 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Muhammad Saeed's statement on modi-sharif meet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान का औचक दौरा करने पर और पाक पीएम नवाज शरीफ के उनका जोरदार स्वागत करने पर मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद तिलमिला गया है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज ने कहा है कि मोदी का स्वागत कर शरीफ ने अवाम का दिल दुखाया है, जिस पर शरीफ को मुल्क को सफाई देनी चाहिए।
विज्ञापन


पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते हुए हाफिज सईद ने कहा है कि शरीफ ने निजी दोस्ती की खातिर देश के दुश्मन का ऐसा स्वागत किया है।

पेशावर हमले के कातिल हैं मोदी

Hafiz Muhammad Saeed's statement on modi-sharif meet

सईद ने मोदी को पेशावर हमले का कातिल तक बता डाला। आतंकी सरगना ने कहा है कि पाक को अपना वकील समझने वाला कश्मीरी अवाम मोदी की ऐसी खातिरदारी देखकर रो रहा है।

हाफिज ने कहा कि शुक्रवार सुबह को मोदी ने काबुल में अफगानिस्तान को पाक के खिलाफ भड़काया, जबकि दोपहर में ही वे पाक चले आए।

सईद ने कहा कि यह वही मोदी हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश जाकर पाक को तोड़ने का एलान किया था और कहा था कि वह उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पाकिस्तान तोड़ा। मोदी ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने पाक में अब तक जहर फैलाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed