फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Had to go to jail because cleaning before time

समय से पहले सफाई करने पर खाई जेल की हवा

Mon, 09 Mar 2015 06:48 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Mon, 09 Mar 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Had to go to jail because cleaning before time

ये सही है कि सफाई करना एक अच्छा काम है। लेकिन सुबह सात बजे से पहले सफाई करना आपको जेल की हवा खिला सकता है। अमेरिका में एक सफाईकर्मी को सुबह निर्धारित समय से पहले सफाई करने के चलते 30 दिन की जेल हो गई है।

विज्ञापन


घटना अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की है। यहां सुबह सात बजे से पहले सफाई न करने का फरमान जारी है। यह इसलिए जारी किया गया है कि ताकि लोगों की नींद खराब न हो। लेकिन सफाईकर्मी केविन मैकगिल एक दिन सुबह पांच बजे ही सफाई करने आवासीय कॉलोनी पहुंच गया और सफाई करने लगा।
विज्ञापन


इस घटना का पता चलने पर शहर ने केविन पर इस अध्यादेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।  शहर के वकील ने बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटना को लेकर सफाई कराने वाली कंपनी पर कई बार जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वकील ने अदालत में केविन को सीधे जेल की सजा सुनाने की अपील कर दी। अदालत ने भी उसे 30 दिनों की सजा सुना दी है। उसे सिर्फ इतनी रियायत दी गई है कि वह हर शनिवार-रविवार को जेल में रहकर अपनी सजा पूरी करे ताकि वह अपने बच्चों का पेट पाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed