{"_id":"c07ece3ab5ec47c7034d6479eee417f7","slug":"hackers-tried-to-do-thuggery-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी का फोन हैक कर थानेदारों को बनाया बेवकूफ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डीआईजी का फोन हैक कर थानेदारों को बनाया बेवकूफ
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में हैकर डीआईजी का फोन नंबर हैक कर पुलिस को ही ठगने में जुट गए। इतना ही नहीं वो इसमें काफी हद तक सफल भी हो गए थे।
विज्ञापन
हैकरों ने डीआईजी के नाम पर थानेदारों से पैसे की मांग की थी। हालांकि बैंक अकाउंट की जांच के बाद पुलिस इस धोखधड़ी से बच गई और लगाए गए चेक को तत्काल ब्लॉक करा दिया गया।
विज्ञापन
तीन दिन पहले सहारनपुर के नानौता, बेहट और सिटी कोतवाली के प्रभारियों पर डीआईजी मूथा अशोक जैन के नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले ने मां की बीमारी की बात कह कर रुपयों की मांग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो थानेदारों ने तो बताए गए बैंक अकाउंट में चेक तक लगा दिया।
विज्ञापन
एक थानेदार को शक हुआ तो उन्होंने बैंक अकाउंट की जांच कर ली। इसके बाद धोखधड़ी की पूरी कहानी समझ में आ गई। चकमा खाई पुलिस को सच्चाई का पता लगते ही बैंक में लगे चेक ब्लॉक करा दिए। मामला आला अफसरों तक पहुंचाया गया।
डीआईजी मूथा अशोक जैन ने बताया कि मास्किंग के तहत उनके नंबर को हैक कर लिया गया था।
जैसे ही मामला संज्ञान में आया तत्काल एसएसपी को कार्रवाई को निर्देश दिए गए। एसएसपी डीके चौधरी का कहना है कि बैंक अकांउट नंबर की जांच शुरू कर दी गई।