{"_id":"3c1bbd14-ce10-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"guwahati-school-student-writes-to-pm-seeking-clarification","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस बात पर एक छात्र ने मनमोहन सिंह से मांगी सफाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किस बात पर एक छात्र ने मनमोहन सिंह से मांगी सफाई
गुवाहाटी/एजेंसी
Updated Thu, 06 Jun 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर में पर्यटन के संबंध में एनसीईआरटी की किताब में लिखे एक वाक्य को लेकर गुवाहाटी के एक छात्र ने प्रधानमंत्री से सफाई मांगी है।
विज्ञापन
उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा है कि क्या किताब में लिखी यह बात सही है कि रणनीतिक कारणों के चलते पूर्वोत्तर में पर्यटन को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गुवाहाटी के सिलपुखरी स्थित सरकारी स्कूल महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र काव्य बरनाध्या हजारिका ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सवाल पूछा है।
विज्ञापन
उसने कहा है कि एनसीईआरटी की दसवीं कक्षा की भूगोल की किताब के सातवें अध्याय ‘लाइफ लाइन ऑफ नेशनल इकोनामी’ के 92वें पृष्ठ पर लिखा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों और हिमालय के अंदरूनी भागों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन रणनीतिक कारणों से अब तक वहां पर्यटन को प्रोत्साहित नहीं किया गया।
काव्य ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के साथ ही अप्रैल से लेकर अब तक राष्ट्रपति सचिवालय की हेल्पलाइन पर भी दो बार इस बारे में याचिका दी है। लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला है।
इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा पास करने वाले काव्य ने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि वे रणनीतिक वजहें कौन सी हैं, जिसके चलते पूर्वोत्तर में विकास नहीं हो पाया है।