{"_id":"bbd225c8-65ee-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"guv-praises-modi-says-guj-gave-country-direction-for-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के लिए बदले बेनीवाल के सुर, बांधे तारीफों के पुल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के लिए बदले बेनीवाल के सुर, बांधे तारीफों के पुल
गांधीनगर/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर उपजे मतभेदों को दरकिनार करते हुए गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी के मजबूत नेतृत्व में राज्य ने देश को विकास और सुशासन का नया रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन
यहां नई विधानसभा का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगति के पथ पर एक मशाल वाहक की तरह बढ़ते हुए गुजरात ने समूचे देश की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। बेनीवाल ने इस मौके पर राज्य की गौरवशाली परंपरा और यहां के लोगों के मजबूत चरित्र की भी तारीफ की।
विज्ञापन
नई विधानसभा के सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैं गुजरात के समर्पित लोगों और नए विस सदस्यों को दिल से बधाई देती हूं। विशेषकर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को, जिन्होंने पिछले 11 सालों से राज्य को लगातार बेहतर शासन मुहैया कराया।
विज्ञापन
मोदी के सद्भावना मिशन के बारे में बेनीवाल ने कहा कि इससे राज्य में शांति, एकता और सौहार्द बनाने में मदद मिलेगी। यह देश की राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय है। अपने संबोधन के अंत में गवर्नर ने कहा कि मेरी सरकार 6 करोड़ गुजरातियों की बेहतरी के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा।