फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gurumurthy uturn on gadkari not give clean chit him

गडकरी पर गुरुमूर्ति का यूटर्न, क्लीन चिट नहीं दी

Tue, 13 Nov 2012 02:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Nov 2012 02:37 PM IST
विज्ञापन
gurumurthy uturn on gadkari not give clean chit him

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एस. गुरुमूर्ति ने साफ किया है कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को क्लीन चिट नहीं दी है। गुरुमूर्ति ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वे गडकरी को पूरी तरह नहीं जानते। वैसे भी पार्टी अध्यक्ष के लिए किसी कारोबार से जुड़ना सही बात नहीं है।

विज्ञापन


गुरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि नितिन गडकरी पार्टी अध्यक्ष बने रहते हैं या नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि उन्हें यकीन है कि गडकरी ने कोई धांधली नहीं की होगी। गौरतलब है कि गुरुमूर्ति ने भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में गडकरी की कंपनी पूर्ति शुगर एंड पॉवर लिमिटेड में निवेश पर प्रजेंटेशन दिया था। इसके बाद पार्टी ने अपने अध्यक्ष को क्लीन चिट देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इधर कांग्रेस भी इस मामले में कूद गई है। पार्टी प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा है कि मुझे नहीं पता भाजपा के अंदर क्या चल रहा है। राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा को कानून का सम्मान करना चाहिए। सीबीआई और अन्य एजेंसियां गडकरी की फर्जी कंपनियों की जांच कर रही है और भाजपा को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक एमजी वैद्य ने कहा था कि गडकरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर सुई गुजरात भाजपा और नरेंद्र मोदी की तरफ घूमती है। भाजपा में उथल पुथल मची हुई है। पार्टी नेता एक दूसरे के खिलाफ गुस्से का खुलकर इजहार कर रहे हैं, जिससे एकजुटता की कमी साफ झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed