{"_id":"50d20726-a1a2-11e2-ac0b-d4ae52bc57c2","slug":"guru-shankar-dev-missing-cbi-will-question-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु कैसे हुए लापता, रामदेव से पूछताछ करेगी सीबीआई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुरु कैसे हुए लापता, रामदेव से पूछताछ करेगी सीबीआई
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु रामदेव से जल्द ही उनके लापता गुरु स्वामी शंकर देव के मामले में सीबीआई पूछताछ कर सकती है। सीबीआई टीम हरिद्वार पहुंच चुकी है। छह साल पहले सुबह टहलने निकले शंकर देव हरिद्वार से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान जांच टीम का मुख्य फोकस शंकर देव के बारे में सुराग पता लगाने पर होगा। सीबीआई ने पिछले महीने आईपीसी की धारा-365 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह धारा गलत तरीके से कैद रखने और अपहरण से संबंधित है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने शंकर देव के अचानक लापता होने की जांच के लिए मामला दर्ज किया था। रामदेव के आश्रम में रहने वाले शंकर देव जुलाई 2007 से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार सुबह की सैर पर देखा गया था।
विज्ञापन
इसके तीन दिन बाद योग गुरु रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने कनखल पुलिस स्टेशन में शंकर देव के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल अक्तूबर में इस मामले की जांच के लिए सीबीआई से अनुरोध किया था लेकिन उसने इस आधार पर मामला लेने से इंकार कर दिया था कि प्रदेश पुलिस ने उस समय तक मामला दर्ज नहीं किया था।
शंकर देव दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक थे। वर्तमान में इसके प्रमुख योग गुरु रामदेव हैं। रामदेव ने अपने गुरु के लापता होने की सीबीआई जांच का स्वागत किया है।