फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gurjrat-govenment-asaram-notice

मोदी ने थमाया आसाराम को 18 करोड़ का नोटिस

Tue, 03 Sep 2013 03:25 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 03 Sep 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
gurjrat-govenment-asaram-notice
नाबालिग के साथ रेप के आरोपों में फंसे आसाराम बापू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आसाराम पर सख्ती करते हुए गुजरात सरकार ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जे पर आसाराम के आश्रम को 18 करोड़ 27 लाख का नोटिस दिया है।
विज्ञापन


पहले आसाराम के साथ दिख रहे भाजपा नेताओं ने यूटर्न लेते हुए, सीधे तौर पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुजरात सरकार के आदेश पर सूरत कलेक्टर जयप्रकाश शिवहरे ने आसाराम के आश्रम को 18 करोड़ 27 लाख रुपए जुर्माने का नोटिस पकड़ा दिया है।
विज्ञापन


आसाराम ने गैरकानूनी तरीके से सूरत के जहांगीरपुरा में 34,400 वर्गमीटर का आश्रम खडा कर दिया था।

पहले भी लगते रहे हैं आरोप
गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, नवसारी, बनासकांठा इलाकों में आसाराम बापू के कई आश्रम हैं। बापू पर पहले भी जमीन कब्जाने के आरोप लगते रहे हैं। वह थोड़ी सी जमीन खरीदकर बाद में अवैध रूप से जमीन कब्जा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व गुजरात के बनासकांठा में अरावली पर्वतमाला के एक छोटे पर्वत को ही आसाराम के बेटे नारायण सांई ने कब्जाने का प्रयास किया था। बाद में अदालत के आदेश के बाद नारायण साईं को जमीन पर से अवैध कब्जा छोड़ना पड़ा था।


आसाराम के मामले पर बाकी भाजपा नेताओं का रूख जैसा भी हो, लेकिन मोदी उन पर पहले से ही निशाना साधते रहे हैं। दिल्ली में हुई बैठक में मोदी ने बाकी नेताओं को आसाराम का पक्ष लेने लेने से मना किया था। फिलहाल मोदी सरकार के इस दांव के बाद आसाराम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed