फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gurjar leader talks to government on reservation.

राजस्थान: गुर्जर आरक्षण पर सरकार से शुरू हुई वार्ता

Tue, 23 Sep 2014 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 23 Sep 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
gurjar leader talks to government on reservation.

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आहट से राज्य सरकार का रुख कुछ नर्म पड़ गया है और गुर्जर नेताओं से वार्ता की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने मंगलवार को गुर्जर नेताओं से बातचीत की और आरक्षण को लेकर गुर्जर नेताओं को सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार गुर्जर आरक्षण के प्रति गम्भीर है। गुर्जर समाज को आरक्षण मिले इसके लिए राज्य सरकार गुर्जर समाज का सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों से कहा कि 1 अक्टूबर को राजस्थान उच्च न्यायालय में पेशी के दौरान अच्छे वकील के साथ गुर्जर आरक्षण संबंधित तथ्यों को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखें, ताकि न्यायालय द्वारा आरक्षण संबंधित मामले का फैसला गुर्जर समाज के पक्ष में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि घोषणा पत्र में गुर्जर समाज को आरक्षण देने की बात कही गई थी उस पर भाजपा सरकार आज भी कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed