{"_id":"fba203fd1011f72846d50bb761f1e003","slug":"gurgaon-happy-with-gauhar-khan-win-in-big-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहर की जीत पर इतराया गुड़गांव, पर क्यों?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गौहर की जीत पर इतराया गुड़गांव, पर क्यों?
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 30 Dec 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन-7 में अपनी ‘लाची’ ने कमाल कर दिया। शनिवार की देर शाम जैसे ही बिग बॉस के विजेता का ऐलान हुआ गुड़गांव वाले ‘लाची’ की जीत के जश्न में डूब गए।
विज्ञापन
चौंकिए नहीं ‘लाची’ कोई और नहीं गौहर जफर खान ही हैं। वह पिछले साढ़े तीन वर्षों से किंगडम ऑफ ड्रीम्म के ‘जंगूरा’ शो में बंजारा गर्ल्स लाची की भूमिका निभा रही हैं। अब तक उन्होंने इसके एक हजार से अधिक शो में कार्य किया है।
विज्ञापन
तीन साल पहले जुड़ी थीं गौहर
23 सितंबर, 2010 में गौहर खान शहर के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के जंगूरा शो से जुड़ी थीं। तब से वह गुड़गांव ही नहीं एनसीआर के लोगों को अपने शो के माध्यम से लोगों को जोड़ती रही हैं।
विज्ञापन
गौहर खान बनीं बिगबॉस सीजन 7 की विनर
पिछले तकरीबन ढाई महीने से वह जंगूरा से दूर रहीं। क्योंकि उन्हें बिग बॉस के घर में रहना था। इस शो में गौहर खान इजिप्टियन बंजारा (जिप्सी) लड़की की भूमिका निभा रही है। उनके और हुसैन कुआजेरवाला की अदाकारी का ही जलवा है कि जंगूरा शो देश ही नहीं दुनिया भर में हिट हो गया।
जीत से पूरी टीम खुश
किंगडम ऑफ ड्रीम्स की मीडिया अधिकारी आयशा धारा बताती हैं कि गौहर की जीत से पूरा केओडी परिवार खुश है। गौहर खान जब से बिग बॉस के घर में गईं थीं गुड़गांव के सभी लोग उन्हें जीतता हुआ देखना चाहते थे।
लमान के इस चेहरे से नवाकिफ होंगे आप?
उनकी जीत से जंगूरा में उनके सह-कलाकारों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। बिग बॉस के फाइनल शो को देखने के लिए सभी टीवी स्क्रीन से चिपके रहे। मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली गौहर खान ने वर्ष, 2003 में एक्टिंग की दुनिया में कदम बढ़ाया था।
गौहर के बाद ये बनी लाची
जब गौहर खान बिग बॉस के घर में गईं तो उनके स्थान पर लाची की भूमिका अनुकंपा हर्ष, रचायित्री गुप्ता और गीतिका ने निभाई।
इन सभी को गौहर खान ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले काफी टिप्स दिए थे। मीडिया अधिकारी बताती हैं कि अब एक बार फिर से लोग गौहर को जंगूरा में देख सकेंगे।