फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gurdaspur situation under control, border security tightened, says Rajnath Singh

संसद में गुरदासपुर आतंकी हमले में घिरी सरकार

Mon, 27 Jul 2015 08:59 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur situation under control, border security tightened, says Rajnath Singh
पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार तड़के हुए आतंकी हमले में अबतक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 होम गॉर्ड सहित 6 अन्य लोग शामिल हैं। हमले की सूचना के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि स्थिति हमारे नियंत्रण में है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में उनकी गृह सचिव और एनएसए से बातचीत हुई है। सेवा वहां (घटनास्थल) पहुंच चुकी है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह संसद को इस बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुदासपुर में हुए हमले को लेकर बैठक की।
विज्ञापन


संसद में भी गुरुदासपुर में हुए आतंकी हमले की गूंज सुनाई दी। लोकसभा में सरकार को घेरते हुए अकाली दल ने कहा कि हमले की हमले के बारे में हमें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। अकाली दल ने मांग उठाई कि इस मुद्दे पर सदम में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में हाई अलर्ट

Gurdaspur situation under control, border security tightened, says Rajnath Singh
इस हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई, पूणे, नासिक और नागपुर में विशेष तौर पर अलर्ट जारी हुआ है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बॉर्डर को सील करने की बात कही है।

बादल ने भी हमले की कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद ही किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक कहने की बात कही। उन्होंने आतंकी हमले को एक राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए कहा कि इन आतंकियों को देश की सीमाओं पर ही रोकना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed