फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gunman hostage two man in paris

पेरिस में बंदूकधारी ने दो लोगों को बंधक बनाया

Fri, 16 Jan 2015 08:09 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
Gunman hostage two man in paris

शुक्रवार को पेरिस में एक पोस्ट ऑफिस में एक व्यक्ति ने दो लोगों को बंधक बना लिया है। पेरिस पुलिस ने समाचार एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी। इन व्यक्ति का पिछले हफ्ते हुए चरमपंथी हमलों से अभी तक कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पता चला है।

विज्ञापन


पुलिस ने पेरिस के उत्तर-पश्चिमी में स्थित कोलंबेस इलाके को घेर लिया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले हफ्ते अलग-अलग हमलों में 17 लोगों के मारे जाने के बाद पुलिस ने छापे मारकर 12 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन


गुरुवार को पेरिस पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा जिनसे हमलवारों की संभावित मदद करने को लेकर पूछताछ की जा रही है। न्यायालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि संभव है कि इन लोगों ने हमलावरों को हथियार या गाड़ी जैसी चीजें उपलब्ध कराई हों। आईटेले अखबार के अनुसार बीती रात पेरिस शहर के पांच इलाकों में छापे मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस में नहीं थम रहे हैं हमले

Gunman hostage two man in paris

हिंसा की शुरुआत पिछले हफ्ते पेरिस में व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ्तर पर हुए हमले से हुई थी। दो बंदूकधारियों ने पत्रिका पर हमला करके 12 लोगों को मार दिया था।

एक अन्य बंदूकधारी ने कोशेर सुपरमार्केट में चार लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं अगले दिन एक अन्य पुलिसकर्मी की उस वक्त हत्या हो गई जब वो एक सड़क दुर्घटना के बाद कार्रवाई की कोशिश कर रहे थे।

तीनों बंदूकधारी बाद में पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। स्पेन में भी इस मामले से संबंधित जांच शुरू हो गई है। पेरिस में हमला करने वाले एमेडी कॉलिबैली ने घटना से एक दिन पहले स्पेन के मैड्रिड शहर कौ दौरा किया था।

घटना के बाद प्रकाशित शार्ली एब्डो के ताज़ा अंक की 50 लाख प्रतियां बिकी हैं। इससे पहले पत्रिका की करीब 50 हजार प्रतियां ही प्रकाशित होती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed