फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Guna boy fakes own kidnapping to exact revenge on uncle

बहन की शादी के लिए बच्चे ने रची साजिश

Fri, 17 Oct 2014 11:31 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
Guna boy fakes own kidnapping to exact revenge on uncle

मध्यप्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 12 साल के लड़के ने खुद की किडनैपिंग की कहानी रची और तीन लाख की फिरौती मांगी।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक लड़के को लगा कि इस पैसे से वह अपनी बहन की शादी में मदद कर पाएगा साथ ही अपने अंकल से भी बदला ले पाएगा। उसके दो नाबालिग दोस्तों ने भी इस अपराध में उसका साथ दिया।
विज्ञापन


लड़के ने शानदार कहानी रची, धमाकेदार एक्टिंग की लेकिन पुलिस ने उसका खेल बिगाड़ दिया। उसकी एक चूक के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आपको बताएंगे कि क्या चूक हुई उससे लेकिन उससे पहले पूरी कहानी पढ़ें आगे की स्लाइडों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकल से लेना था बदला, रच दी साजिश

Guna boy fakes own kidnapping to exact revenge on uncle

अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक मामला गुना के कुम्भराज इलाके का है। 13 अक्तूबर को लड़के के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

कुम्भराज पुलिस स्टेशन इंचार्ज सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि,"लड़के के पिता की दिमागी हालत अच्छी नहीं है। उसके अंकल ही पूरे परिवार का ध्यान रखते हैं। वह कई बार उसे डांट भी देते थे। इस बात से लड़का उनसे गुस्से में था।"

उन्होंने बताया कि,"लड़का अंकल को सबक सिखाना चाहता था। उसने पुलिस को बताया है कि वह फिरौती के पैसे से अपनी बहन की शादी करना चाहता था।"

त्रिपाठी ने बताया कि," पहले वह सिर्फ घर से भाग जाना चाहता था लेकिन उसके दोस्तों में से एक ने उसे ये फिरौती वसूलने का आइडिया दिया।"

इस चूक ने बिगाड़ दिया सारा खेल

Guna boy fakes own kidnapping to exact revenge on uncle

पुलिस ने बताया कि,"उसके दोस्त ने उसे कहा कि वह उसे थोड़े दिन के लिए रहने की जगह दिला सकता है।" इसके लिए उन्होंने तीसरे दोस्त के कमरे को चुना जो किराए के कमरे में रहता था।

उन्होंने तीसरे दोस्त से कहा कि वह लोग पढ़ाई करने के लिए थोड़े दिन वहां उसके साथ रहना चाहते हैं।

बुधवार को उन्होंने लड़के के अंकल को एक एसएमएस भेजा जिसमें तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने इससे मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और जब वह मौके पर पहुंची तो सारा माजरा साफ हो गया।

पुलिस ने लड़कों के खिलाफ जुविनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed