फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gulam navi azad statement on mp

'सांसद खाते हैं सबसे ज्यादा जवानी की दवाएं'

Sun, 22 Dec 2013 10:18 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Dec 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
gulam navi azad statement on mp

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि सांसदों में सबसे ज्यादा मांग आयुर्वेद की दवाओं में बुढ़ापे में भी जवान दिखने की दवा की है।

विज्ञापन


शनिवार को जम्मू में आयोजित आरोग्य मेले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने हंसी के ठहाकों के बीच बताया कि पिछले दिनों एक सांसद ने उनसे सवाल पूछा था कि सांसद कौन-कौन सी आयुर्वेदिक दवाएं ज्यादा ले रहे हैं।
विज्ञापन


आजाद ने आरोग्य मेले में आए लोगों को इस प्रश्न का जवाब बताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा बुढ़ापे में जवान दिखने के लिए, दूसरे याददाश्त बढ़ाने के लिए। उन्होंने कहा कि शादीशुदा लोग भी आयुर्वेद दवाओं का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उन्होंने मंद-मंद मुस्कान के साथ जोड़ा कि एक पाइंट ऐसा भी है जो मैं सबके सामने नहीं बोलूंगा। मेले का आयोजन राज्य के इंडियान सिस्टम आफ मेडिसन और केंद्र के आयुष विभाग द्वारा किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री संतोष चौधरी भी मौजूद थीं।

उमर को भी आयुर्वेद पर भरोसा

आयुर्वेद की तारीफ के पुल बांधने में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी सेहत का राज बताते हुए कहा कि वे रोज शुद्ध गुग्गल के दो आयुर्वेदिक कैप्सूल लेते हैं।

इससे उनका कोलस्ट्राल अब पूरी तरह नियंत्रित है। उन्होंने एलोपैथी से परहेज कर आयुर्वेद पर भरोसा किया। उमर ने हंसते हुए कहा कि अब मेरे भी बाल सफेद हो रहे हैं।


मुझे लगता है कि बुढ़ापा दूर रखने के लिए मुझे भी आयुर्वेद का ही सहारा लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से राहत भले ही लंबे समय बाद मिलती हो, पर कोई साइड इफेक्ट न होने से इलाज बुनियादी तौर पर मजबूत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed