{"_id":"7894aefe6aa8754655209b5586eebe8e","slug":"gujrat-riots-condition-in-muzaffarnagar-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुजफ्फरनगर में गुजरात दंगों जैसे हालात'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुजफ्फरनगर में गुजरात दंगों जैसे हालात'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर लंबे समय तक चुप रहने वाली कांग्रेस ने अब सपा सरकार के खिलाफ दहाड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अब कहा है कि मुजफ्फरनगर में गुजरात दंगों जैसे हालात है। देश में गुजरात दंगों के बाद सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल रहा है। मगर मुजफ्फरनगर दंगों ने इसे खत्म कर दिया है और इसके लिए सपा सरकार जिम्मेदार है।
पार्टी ने कहा है कि अखिलेश सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा जिस तरह से चौतरफा घिर गई है। उसे देखते हुए कांग्रेस ने भी उसका साथ छोड़ना ही मुनासिब समझा है।
वैसे भी कांग्रेस पर सपा सरकार के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप भी लगा था। जिसके चलते पार्टी को मुस्लिम वोट बैंक खोने का डर सताने लगा है। लिहाजा, पार्टी ने सपा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में सालों पुरानी जाट और मुस्लिम समुदाय के भाईचारे खत्म किया गया है। सपा सरकार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने वाली कांग्रेस हालांकि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल को खारिज करती है।
विज्ञापन
चाको ने कहा कि यह एक अलग मुद्दा है। हम चाहते है कि सरकार तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे और कानून व्यवस्था को तुरंत काबू में ले।
चाको ने कहा कि लगभग पचास हजार से ज्यादा लोग शरणार्थी कैंपों में हैं। वे अपने गांव में फंसे हुए है। सरकार को चाहिए वे तुरंत हालात सामान्य कर इन लोगों को अपने घर वापस भिजवाए।