फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujrat-police-dgp-died-in-thailand

गुजरात के डीजीपी की थाईलैंड में मौत

Fri, 23 Aug 2013 08:23 PM IST
gujrat-dgp-died-in-thailand
gujrat-dgp-died-in-thailand Updated Fri, 23 Aug 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
gujrat-police-dgp-died-in-thailand

परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए गुजरात के डीजीपी अमिताभ पाठक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बैंकॉक में भारतीय दूतावास के अनुसार दक्षिणी थाईलैंड के बीच रिजॉर्ट द्वीप पर 58 वर्षीय पाठक तैराकी कर रहे थे, उसी समय उनके दिल का दौरा पड़ा।

विज्ञापन


1977 बैच के आईपीएस अधिकारी पाठक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और इसी साल 27 फरवरी को गुजरात में पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए गए थे।

उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी है। उनके शव को फुकेट से 60 किमी कराबी शहर भेज दिया गया है। भारतीय राजदूत अनिल वाधवा ने बताया कि दूतावास पाठक के परिवार को हर संभव मदद दे रहा है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘अमिताभ पाठक के रूप में गुजरात ने एक समर्पित अधिकारी खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूल सकता। मैंने उनके बेटे से बात की और शोक व्यक्त किया।’ गुजरात के भुज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब मुख्यमंत्री अपना भाषण दे रहे थे, उस समय पाठक बेहोश हो गए थे।


उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें अचानक कमजोरी महसूस हुई और वह गिर गए। गुजरात डीजीपी नियुक्त होने से पहले पाठक एंटी करप्शन ब्यूरो के निदेशक थे। चितरंजन सिंह के रिटायर होने के बाद उन्हें राज्य पुलिस प्रमुख बनाया गया। पाठक को 2015 में रिटायर होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed