फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gujrat ips officer who took on modi in 2002 riots probe seeks retirement.

गुजरात दंगों के सबूत जुटाने वाले IPS ने मांगा रिटायरमेंट

Fri, 21 Nov 2014 07:20 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Gujrat ips officer who took on modi in 2002 riots probe seeks retirement.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर गुजरात दंगों को लेकर उंगली उठाने वाले आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा ने अब गुजरात सरकार से रिटायरमेंट माँगा है।

विज्ञापन


गुजरात दंगों को लेकर राहुल शर्मा ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाए थे। गुजरात दंगों को लेकर गठित नानावटी आयोग की तरफ से रिपोर्ट जमा करने के एक दिन बाद ही राहुल शर्मा ने रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अगर गुजरात सरकार उनका आवेदन स्वीकार कर लेती है तो राहुल शर्मा मार्च 2015 में रिटायर हो जाएंगे।

राहुल शर्मा अभी गुजरात सरकार में आर्म्ड विभाग वडोदरा में डीआईजी के पद कार्यरत हैं।

दंगों को लेकर महत्वपूर्ण सबूत जुटाए

Gujrat ips officer who took on modi in 2002 riots probe seeks retirement.

राहुल शर्मा ने साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों को लेकर महत्वपूर्ण सबूत जुटाए थे। शर्मा ने नरोदा पाटिया, नरोदा गाम और गुलबर्ग सोसाइटी में नरसंहार की जांच की थी।

उन्होंने बतौर सबूत दो सीडी में वो कॉल रिकॉर्ड तैयार किये थे जिसमे वीएचपी, गुजरात सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के नंबर थे।

इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर वो ऐसे क्यों कर रहे हैं। पर यह पता चला है की 19 नवम्बर को अतिरिक्त्त मुख्य सचिव जी आर आलोरिया और मुख्य सचिव डीजे पांडियन को इस बाबत पत्र भेजा है।

शर्मा की उम्र इस समय 50 साल है। और आल इंडिया पुलिस सर्विस की नियमों के तहत तीन महीने का नोटिस देना ज़रूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed