{"_id":"8553952a-28b0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gujrat-election-from-1960-to-2007","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: 1960 से लेकर 2007 तक का सफर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात चुनाव: 1960 से लेकर 2007 तक का सफर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात राज्य की स्थापना 1960 में हुई थी। गुजरात विधानसभा की 182 सीटें हैं, जिनमें साल 2007 के चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को 117 सीटें मिली थी, जबकि प्रमुख विपक्षी कांग्रेस को महज़ 59 सीटें मिलीं। इसकी 11वीं विधानसभा के लिए 12 दिसंबर, 2002 को 181 सीटों पर चुनाव हुए।
विज्ञापन
इससे पूर्व गुजरात में दस बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। गुजरात विधानसभा के दो बार मध्यावधि चुनाव हुए, पहली बार 1975 में तथा दूसरी बार 1998 में। यहां प्रस्तुत है राज्य के गठन से लेकर अब तक विधानसभा चुनावों में विभिन्न दलों की स्थिति।
विज्ञापन
वर्ष विधानसभा कुल स्थान दलों की स्थिति
1960 पहली विधानसभा 132 कांग्रेस-112, गुजरात विधानसभा विरोध दल-10, प्रजा समाजवादी पार्टी-4, रिपब्लिकन पार्टी-1, साम्यवादी पार्टी- 2, अन्य-3
विज्ञापन
1962 दूसरी विधानसभा 154 कांग्रेस-113, स्वतंत्र पार्टी-26, प्रजा समाजवादी पार्टी-7, नूतन महागुजरात परिषद्-1, अन्य-7
1967 तीसरी विधानसभा 168 कांग्रेस-93, स्वतंत्र पार्टी-66, प्रजा समाजवादी पार्टी-3, जनसंघ-1, अन्य-8
1972 चौथी विधानसभा 168 कांग्रेस-140, कांग्रेस (एस)-16, जनसंघ-3, साम्यवादी-1, अन्य-8
1975 पांचवी विधानसभा 182 कांग्रेस-75, कांग्रेस (एस)-56, जनसंघ-18, किसान मजदूर जनता पार्टी-12, राष्ट्रीय मजदूर पार्टी-1, समाजवादी जनता पार्टी-2, लोकदल-3 , साम्यवादी पार्टी-2, अन्य-15
1980 छठी विधानसभा 182 कांग्रेस (आई)-141,जनता पार्टी-21, भाजपा-9, लोकदल-1, नूतन महागुजरात जनता परिषद्-10
1985 सातवीं विधानसभा 182 कांग्रेस (आई)-149, जनता पार्टी-14, भाजपा-11, अन्य-8
1990 आठवीं विधानसभा 182 भाजपा-67, जनता दल-70, कांग्रेस -33, युवा विकास पार्टी-1, अन्य-11
1995 नौवीं विधानसभा 182 भाजपा-121, कांग्रेस -45, अन्य-16
1998 दसवीं विधानसभा 182 भाजपा-117, कांग्रेस -53, जनता दल-4, राष्ट्रीय जनता पार्टी-4, समाजवादी पार्टी-1, अन्य-3
2002 11वीं विधानसभा 181 भाजपा-127, कांग्रेस -50, अन्य-4
2007 12वीं विधानसभा 182 भाजपा-117, कांग्रेस-59, अन्य-6