{"_id":"0f1c8e98068f74666b1eaa6a876ad257","slug":"gujrat-costal-security-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में तटीय सुरक्षा मजबूत नहीं: कैग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात में तटीय सुरक्षा मजबूत नहीं: कैग
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Sun, 06 Oct 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही एक विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करते हों लेकिन कैग की नजर में यह तस्वीर थोड़ी उलटी है। हाल ही में गुजरात विधानसभा में पेश कैग रिपोर्ट से मोदी के दावों की हवा निकल रही है।
विज्ञापन
कैग को राज्य में तटीय सुरक्षा योजना (सीएससी) के कार्यान्वयन में कई खामियां मिली हैं। गुजरात पाकिस्तान के साथ समुद्री सीमा साझा करता है। कैग ने इसी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में तटीय सुरक्षा में कमियों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
कैग ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगती सीमा की वजह से गुजरात का देश की आंतरिक सुरक्षा में रणनीतिक महत्व है। लेकिन यहां सुरक्षा के लिए उचित ढंग से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार समुद्री निगरानी में 78 से 91 फीसदी की कमी है। जबकि रात्रि निगरानी भी प्रस्तावित मापदंड के शून्य से 34 फीसदी के स्तर तक ही है।
मालूम हो कि कैग ने एक रिपोर्ट में गुजरात में हर तीसरे बच्चे को कुपोषित भी बताया है, जिसे लेकर विपक्षी दल मोदी पर निशाना भी साध रहे हैं।