{"_id":"2e5c6d41ac7351c58854d371259a9c5c","slug":"gujarat-riots-led-to-indian-mujahideen-emergence-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुजरात दंगों की उपज है इंडियन मुजाहिदीन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'गुजरात दंगों की उपज है इंडियन मुजाहिदीन'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 22 Jul 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर गुजरात दंगों को लेकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव शकील अहमद ने ट्विटर पर कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के चलते ही आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का गठन हुआ। यहां तक कि भाजपा और संघ ने अब भी सांप्रदायिक राजनीति को बंद नहीं किया है। यदि वे सांप्रदायिक राजनीति छोड़ दें तो आईएम जैसे आतंकी संगठन तैयार होना बंद हो जाएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सांप्रदायिकता का मुख्य स्रोत संघ और भाजपा ही है।
भाजपा ने बकवास बताया
कांग्रेस नेता शकील अहमद के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया में भाजपा ने इसे बकवास करार दिया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आईएम जैसे संगठनों के पाकिस्तानी लिंक के बारे में सभी को पता है।
विज्ञापन
गुजरात दंगों से पहले भी देश में सिमी जैसे आतंकी संगठन रहे हैं। दरअसल यह सारी कवायद वोट बैंक के चलते हो रही है। कांग्रेस राजनीतिक परिदृश्य को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन