फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat riot victims can get justice says jakiya

तो गुजरात दंगा पीड़ितों को नहीं मिलेगा न्याय

Wed, 05 Dec 2012 11:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 11:58 AM IST
विज्ञापन
gujarat riot victims can get justice says jakiya

एक दशक पहले अहमदाबाद में हिंसक भीड़ के शिकार हुए एक पूर्व सांसद की पत्नी ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि अगर नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो गुजरात दंगा पीड़ितों को किसी भी तरह का न्याय नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


पूर्व सांसद अहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने बीते दिन कैपिटल हिल में अमेरिकी सांसदों से गुजरात के मुख्यमंत्री को वीजा नहीं देने की नीति बनाये रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


जकिया ने कहा कि अगर वह (मोदी) प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो हजारों गुजरात पीड़ितों सहित मेरी न्याय की आशा खत्म हो जाएगी। मेरी आशा और प्रार्थना है कि ऐसा कभी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जकिया के बयान को उनके दामाद नाजिद हुसैन ने पढ़ते हुए कहा कि आपके (अमेरिका) द्वारा मोदी को वीजा नहीं देने की नीति मेरी आशाओं को जीवित रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


गुजरात दंगा पीड़ितों की ओर से बोलते हुए जकिया और उनकी बेटी निशरिन हुसैन ने अमेरिकी सांसदों और ओबामा प्रशासन से मोदी को अमेरिकी वीजा नहीं देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed