फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat poll one fourth candidate are crorepati

गुजरात चुनाव: पहले चरण में एक चौथाई उम्मीदवार ‘करोड़पति’

Wed, 05 Dec 2012 07:49 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 07:49 AM IST
विज्ञापन
gujarat poll one fourth candidate are crorepati

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक चौथाई, लगभग 30 प्रतिशत उम्मीदवार ‘करोड़पति’ हैं। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एंड गुजरात इलेक्शन वाच’ ने इन प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण करके यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विश्लेषण में खुलासा किया गया कि गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण के 846 प्रत्याशियों में से 482 के हलफनामों का अध्ययन किया गया जिसमें से 147 उम्मीदवार ‘करोड़पति’ हैं। 39 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति एक लाख रुपये से कम की घोषित की है जबकि 47 ने 50 लाख से अधिक की देनदारी घोषित की है।
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 6.40 करोड़ रुपये की है जबकि बीजेपी की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 4.48 करोड़ रुपये की है। जीपीपी के लिए यह आंकड़ा 1.07 करोड़ रुपये है। पहले चरण में कुल 103 (21 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने अपने स्थायी खाता संख्या की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकोट पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रानील राजगुरु की सबसे ज्यादा संपत्ति और देनदारी है। उन पर 122 करोड़ रुपये की संपत्ति और 27.14 करोड़ रुपये की देनदारी है।

जूनागढ़ के मनावदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जवाहरभाई चावदा की 82 करोड़ रुपये जबकि जूनागढ़ के सोमनाथ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजाभाई परमार की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है।


वालसाद विधानसभा क्षेत्र से जीपीपी के उम्मीदवार मनीषभाई पटेल ने घोषित किया है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। जबकि राजकोट दक्षिण से निर्दलीय प्रत्याशी बिस्मिल्ला अब्दुलखान पठान के पास केवल एक हजार रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed