फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gujarat police refuse to file FIR against Narendra Modi, Amit Shah

मोदी के खिलाफ FIR लिखने से किया मना

Mon, 06 Jan 2014 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
Gujarat police refuse to file FIR against Narendra Modi, Amit Shah

गुजरात पुलिस ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके करीबी अमित शाह के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया। निलंबित आईएएस ऑफिसर प्रदीप शर्मा, मोदी और शाह के खिलाफ एक लड़की की जासूसी करवाने के मामले में राज्य मशीनरी का उपयोग करने को लेकर मामला दर्ज कराने गए थे।

विज्ञापन


शर्मा गांधीनगर पुलिस के पास मोदी और शाह के खिलाफ जब केस लिखाने गए तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें यह कह कर केस लिखने से मना कर दिया कि इसके ऊपर एक न्यायिक आयोग जांच कर रही है तो हम एफआईआर नहीं लिख सकते।
विज्ञापन


शर्मा ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि मैंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि यह आपराधिक घटना है और आपको इसके खिलाफ एफआईआर लिखना ही होगा। मैंने उनको स्पष्ट सबूत भी दिखाए लेकिन उन्होने मामला दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह डीएसपी के पास एफआईआर लिखाने की एक कोशिश और करेंगे। साथ ही वह उन दो न्यूज वेबसाइट, गुलेल और कोबरापोस्ट से मौजूद सबूतों को भी सामने रखेंगे।

इन वेबसाइट ने ऑडियो टेप जारी कर सबूत पेश किए हैं, जिसमें 2009 में तब के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने 'साहेब' या 'बॉस' के कहने पर शर्मा और उस लड़की की निगरानी करने के लिए पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए थे।


राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी को ही 'बॉस' बताया था। हालांकि सीबीआई अब इसके पीछे का सबूत नहीं पेश कर पाई है।

पिछले महीने गुलेल डॉट कॉम ने अपने न्यूज में बताया कि उनके पास बातचीत के कुछ और टेप मौजूद हैं, जिससे पता चलता है कि उस लड़की का पीछा बैंगलोर में भी गुजरात पुलिस ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed