फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat narendra modi amit shah barat

निकली मोदी की 'बारात', कांग्रेसी बने बाराती

Thu, 28 Nov 2013 07:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
gujarat narendra modi amit shah barat

गुजरात में एक महिला की जासूसी के मुद्दे पर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन


मामले को राष्ट्रपति के दरबार तक पहुंचाने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन का नया तरीका निकाला। गुजरात कांग्रेस ने अहमदाबाद में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके करीबी अमित शाह की 'बारात' निकाली।
विज्ञापन


इसमें रथ पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो के चेहरे पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मुखौटे लगे थे। जबकि तीसरे के चेहरे पर एक अभिनेत्री का फोटो लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन के इस अनोखे तरीके में 'बाराती' के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। इन 'बारातियों' के हाथों में छोटे-छोटे बैनर थे, जिनपर लिखा था, 'आज मेरे साहेब की शादी है।'

क्या है जासूसी विवाद?
दो खोजी पोर्टल कोबरापोस्ट और गुलेल ने 15 नवंबर को दावा किया था कि गुजरात के पूर्व गृह मंत्री अमित शाह ने किसी साहब की ओर से एक महिला की गैरकानूनी तरीके से निगरानी करने का आदेश दिया था।

पोर्टल ने शाह और आईपीएस अधिकारी के बीच हुई बातचीत के टेप जारी किए थे। साल 1984 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा पर कच्छ जिले में भूमि आवंटन में कथित अनियमितता सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।


इसके बाद कांग्रेस ने मामले पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की घेरेबंदी शुरू कर दी थी। कांग्रेस की महिला ब्रिगेड इस मामले को लेकर रा्ष्ट्रपति के पास भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed