फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat model sharad yadav

'पूरे देश में लागू नहीं हो सकता मोदी का गुजरात मॉडल'

Wed, 10 Apr 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 10 Apr 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
gujarat model sharad yadav

लगातार तीसरी बार जदयू के अध्यक्ष बनने जा रहे शरद यादव का कहना है कि गुजरात विकास का मॉडल पूरे देश में लागू नहीं हो सकता।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि आजकल गुजरात मॉडल के विकास की बहुत चर्चा हैं। दूसरी तरफ बिहार मॉडल भी है। आपकी नजर में कौन सा मॉडल बेहतर है?

इसका जवाब देते हुए यादव ने कहा कि गुजरात का मॉडल पूरे देश में लागू नहीं हो सकता। बिहार का मॉडल ही बेहतर है।

वह इसलिए नहीं कि उनकी पार्टी की वहां सरकार है, बल्कि बिहार एक पिछड़ा राज्य है और बिहार के विकास मॉडल के लागू होने से देश का भी विकास होगा।

यह सभी पिछड़े इलाकों के लिए फायदेमंद है। यह गरीबों के हक में है।

यह पूछे जाने पर कि अगर बिहार को केद्र सरकार विशेष पैकेज या विशेष राज्य का दर्जा देती है तो क्या आपकी पार्टी कांग्रेस से हाथ मिला लेगी?

इस पर उन्होंने कहा कि सवाल ही नहीं उठता। नीतीश कुमार ने भी अपना बयान दे दिया है।

यह कहे जाने पर कि अपकी पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि कांग्रेस से हाथ मिलाने में कोई बुराई नहीं हैं।

इसका जवाब देते हुए यादव ने कहा कि यह उनकी निजी राय हो सकती है। पार्टी ऐसा नहीं मानती। इसके अलावा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मामले का संबंध राजनीति से नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed