गुजरात की मॉडल ने फेसबुक पर लगाई खुद की बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की एक लड़की खुद को बेचना चाहती है। उन्होंने फेसबुक पर इस बाबत ऐलान भी कर दिया है। उनके पोस्ट से साफ है कि ये कदम उन्होंने बहुत मजबूरी और नाउम्मीदी में उठाया है।
उन्होंने लिखा है कि," मैं बिकाऊ हूं अपने मां-बाप के लिए। मां को लकवा मार गया है और पिता का पैर टूट गया है। मुझे घर भी चलाना है और मां-बाप की सेवा में भी मौजूद रहना है।"
इसके आगे उन्होंने लिखा कि,"मेरा कोई सहारा नहीं है। भारत की इस बेटी के पास अब एक ही चीज बची है खुद को बेच देना। तो जो भी मुझे खरीदना चाहें वह संपर्क करें।"
उन्होंने फेसबुक पर अपना नंबर भी शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट को कुछ लोगों ने शेयर भी किया है। इस पर कुछ कमेंट भी हैं और लोग उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं।
ये मॉडल कौन हैं और आखिर ऐसा क्यों सोच रही हैं वो? क्या वाकई इसके अलावा कोई चारा नहीं था उनके पास? अगली स्लाइड में जानिए इस मॉडल के बारे में।
चांदनी की दास्तान
गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली चांदनी राजगौर नाम की इस लड़की की कहानी बहुत दुखभरी है। चांदनी की मां को कुछ वक्त पहले लकवा मार गया था और तभी से वो बिस्तर पर हैं।
चांदनी और उनके पिता जैसे तैसे घर की गाड़ी को चला रहे थे लेकिन एक दिन पिता भी सीढ़ियों से गिर कर घायल हो गए।
मां-बाप के इलाज और देखरेख के लिए चांदनी को काम छोड़ना पड़ा और फिर एक-एक करके सारे पैसे खत्म हो गए। उन्होंने लोगों से मदद मांगी लेकिन उनके हाथ निराशा के सिवाय कुछ ना आया।
दुनिया के इस रूप को चांदनी ने पहले कभी नहीं देखा था। थक-हार कर चांदनी ने जो फैसला किया उससे वह खुद भी सहमत नहीं हैं लेकिन उनके मुताबिक और कोई रास्ता नहीं बचा था।
चांदनी पेशे से मॉडल हैं और कुछ छोटे मोटे प्रोजेक्ट भी उन्होंने किए हैं। चांदनी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह हर बार बंद ही मिला।