फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat land acquisition model is the best: commerce min report

कांग्रेस की नई मुसीबत, केंद्र ने ही की मोदी की तारीफ

Wed, 07 May 2014 11:14 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
gujarat land acquisition model is the best: commerce min report

लोकसभा के जारी चुनाव के बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से प्रायोजित एक रिपोर्ट में गुजरात की प्रशंसा कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकती है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में गुजरात के जमीन अधिग्रहण मॉडल को बेहतरीन बताते हुए कारोबारी माहौल सुधारने के लिए अन्य राज्यों को भी इसे अपनाने की सलाह दी गई है।

औद्योगिक नीति और प्रोत्साहन विभाग के लिए कंसल्टेंसी फर्म एसेंचर द्वारा तैयार की गई ‘बेस्ट प्रेक्टिस टु इंप्रूव द बिजनेस एंवायरमेंट एक्रॉस स्टेस्ट्स/यूटीज’ नामक रिपोर्ट में कर्नाटक और महाराष्ट्र में श्रम प्रबंधन के साथ व्यापार और निवेश की सुविधाओं की भी बात की गई है।

विज्ञापन

गुजरात मॉडल सबसे बेहतर: रिपोर्ट

gujarat land acquisition model is the best: commerce min report

रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन से जुड़े हस्तक्षेप के लिए गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीपी) के मॉडल को सबसे बेहतर चुना गया, लेकिन कुछ अन्य राज्यों ने भी उद्योग जगत के अनुकूल नीतियां बनाई हैं।

केंद्र प्रायोजित यह रिपोर्ट कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को बैकफुट पर ला सकती है क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार पर उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव जमीन देने का आरोप लगा रही है।

'गुजरात में जमीन अधिग्रहण की नीति बेहद सरल'

gujarat land acquisition model is the best: commerce min report

रिपोर्ट में कहा है कि गुजरात में जमीन अधिग्रहण की नीति बेहद सरल है जिसमें सरकार का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप बहुत कम है। एक कारोबारी परेशानियों का सामना किए बिना जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई तेजी से पूरा करने के लिए जीआईडीसी से संपर्क कर सकता है।

इस संदर्भ में हरियाणा और आंध्र प्रदेश की जमीन अधिग्रहण नीति की भी चर्चा की गई है। रिपोर्ट में पर्यावरण मंजूरी के संदर्भ में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तरीकों की भी प्रशंसा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed