अब ग्रेट खली भी हुए मोदी के दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूडब्ल्यूई से विश्वभर में प्रसिद्ध शिलाई के समीप धिराइना निवासी दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली भी मोदी के दीवाने हो गए हैं। खली ने कहा कि उनके लिए पूरे देश में गुजरात बैस्ट राज्य का माडल है।
दूसरे राज्यों को गुजरात मॉडल से सीख लेनी चाहिए। मोदी जी ने अपने प्रदेश को हीरे की तरह तराशा है। खली ने कहा कि हिमाचल विकास की दौड़ में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से भी पीछे है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं।
पांवटा के एक कार्यक्रम में भाग लेने आए ग्रेट खली ने मंगलवार को होटल कबीरा में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। वह इसी वर्ष नवंबर माह के बाद पंजाब में रेसलिंग एकेडमी खोलने जा रहे हैं। जिसमें देश भर के रेसलर तैयार किए जाएंगे।
नेशनल हाइवे की दुर्दशा पर मांगा जबाव
उन्होंने कहा कि हिमाचल सेब, यहां की जलवायु और कई अन्य प्रकार की फसलों के लिए तो प्रसिद्ध है लेकिन दिल्ली और हरियाणा की तरह अन्य क्षेत्रों में विकसित नहीं हुआ है।
खली ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों एवं पेयजल स्कीमों के बारे में वह पिछले 40 साल से विकसित होने की बात सुन रहे हैं लेकिन वह स्कीमें जस की तस हैं। रोहडू-शिलाई-पांवटा नेशनल हाइवे की दुदर्शा उन्हें कई बार झकझोरती है।
वह कहते हैं कि कब तक हमारी सरकारें केंद्र का बहाना लगाती रहेगी। वह खुद इस सड़क को क्यों नहीं सुधारते। किसी पार्टी को ज्वाइन करने और प्रचार के लिए किसी प्रकार के प्रस्ताव को खारिज करते हुए खली ने कहा कि वह कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है। जिसे कोई दूसरा आपरेट करें। वह सिर्फ रेसलिंग एकेडमी बनाना चाहते हैं।