{"_id":"50b054e4-3f02-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gujarat-govt-refutes-arvind-kejriwal-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के आरोपों पर गुजरात सरकार की सफाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल के आरोपों पर गुजरात सरकार की सफाई
अहमदाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Dec 2012 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से गुजरात सरकार पर लगाए गए आरोपों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केजरीवाल के आरोपों की चर्चा राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम लोगों के बीच हो रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने गुजरात में वायु सेना के बजाय अदानी समूह को काफी रियायती दरों पर जमीन देने सहित कई अन्य आरोप गुजरात सरकार पर लगाए थे, जिसका बुधवार को राज्य सरकार ने खंडन किया है।
विज्ञापन
गुजरात सरकार के ऊर्जा मंत्री और प्रवक्ता सौरभ पटेल ने कहा कि केजरीवाल के किसी भी आरोप में दम नहीं है। अदानी समूह को जमीन पोर्टों के विकास और आधारभूत सुविधाएं खड़ी करने के एवज में दी गई। जमीन तीस साल के लिए बीओटी व्यवस्था के तहत दी गई।
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि महंगी बिजली खरीदने का आरोप भी बेबुनियाद है। अदानी की दरें अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे कम आई थी। गैस के कुओं को भी कंपनी विशेष को देने का आरोप भी खारिज करते हुए पटेल ने कहा कि उसका मसौदा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वीकृत किया था।