{"_id":"0423437a-40dd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gujarat-elections-mayawati-will-campaign-13-and-14-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती 13 और 14 दिसंबर को गुजरात दौरे पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मायावती 13 और 14 दिसंबर को गुजरात दौरे पर
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 08 Dec 2012 07:44 AM IST
विज्ञापन
संसद में भाजपा को निशाने पर रखने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती अब गुजरात विधानसभा चुनाव की ओर रुख करेंगी। पहले चरण में मायावती का 13 और 14 दिसंबर को गुजरात जाने का कार्यक्रम है। वे पहले 13 दिसंबर को कच्छ के गांधी धाम में बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैली करेंगी।
विज्ञापन
अगले दिन 14 को वे अहमदाबाद के यूनिवर्सिटी मैदान में रैली करेंगी। मायावती को चुनाव के दौरान गुजरात के कई जिलों में जाकर रैलियां करनी हैं। मालूम हो कि बसपा गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन