फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat elections half candidates matriculate

गुजरात चुनाव: आधे उम्मीदवार मैट्रिक पास

Fri, 07 Dec 2012 07:43 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Fri, 07 Dec 2012 07:43 AM IST
विज्ञापन
gujarat elections half candidates matriculate

गुजरात विधानसभा चुनाव में खड़े आधे उम्मीदवार मैट्रिक पास हैं और इनमें से 8 अनपढ़ हैं। एक गैर सरकारी संस्थान (नेशनल इलेक्शन वाच) के सर्वे में यह सामने आया है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भले ही बड़े-बड़े वायदे कर रहे हों, पर कुछ ही उम्मीदवारों के पास उच्च शिक्षा है।

विज्ञापन


यह सर्वे गुजरात चुनाव में खड़े 482 उम्मीदवारो पर हुआ। सर्वे करने पर यह सामने आया कि आधे से ज्यादा उम्मीदवार मैट्रिक पास या उससे नीचे की कक्षाओं तक पढ़े हैं। इनमें से 8 उम्मीदवार निरक्षर, 42 साक्षर, 48 कक्षा पांचवी तक पढ़े थे, 75 क्लास 8 वीं तक पढ़े थे, 99 उम्मीदवार कक्षा दसवीं तक पढ़े थे। कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने वाले सिर्फ 60 उम्मीदवार थे।
विज्ञापन


72 उम्मीदवार ने स्नातक और 19 ने स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। पेशेवर डिग्री सिर्फ 45 उम्मीदवारों के पास है। वहीं सिर्फ तीन उम्मीदवार ही पीएचडी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपढ़ उम्मीदवारों में से जामनगर के गांव की उम्मीदवार अनपढ़ थी। मंगरोल, मोरी नाथभिया के उम्मीदवार और महुआ निर्वाचन क्षेत्र में खड़े हुए दो निर्दलीय उम्मीदवार भी अनपढ़ है।

पार्टी के आधार पर 5वीं पास उम्मीदवारों पर नजर डाला जाए तो बीएसपी के सर्वाधिक 19 उम्मीदवार इस फेहरिस्त में हैं। गुजरात परिवर्तन पार्टी के 6, समाजवादी पार्टी के 5 और 9 निर्दलीय उम्मीदवार पांचवीं पास हैं।

आठवीं पास उम्मीदवार सबसे ज्यादा (18) गुजरात परिवर्तन पार्टी में है। बीजेपी में 10, बीएसपी में 8, आईएनसी में 8 और निर्दलीय पार्टी के 14 उम्मीदवार आठवीं पास हैं।


मैट्रिक पास उम्मीदवारों की संख्या में भाजपा ने बाज़ी मारी है। भाजपा में 21, बसपा में 20, गुजरात परिवर्तन पार्टी में 19 कांग्रेस के 16 और निर्दलीय पार्टी के 14 उम्मीदवार मैट्रिक पास हैं।

गुजरात में चुनाव दिसंबर 13 और 17 को होंगे और मतगणना 20 दिसंबर को शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed