फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat cm narendra modi met prime minister today

प्रधानमंत्री से मिले मोदी, गुजरात के विकास पर हुई बात

Wed, 06 Feb 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
gujarat cm narendra modi met prime minister today

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। मोदी ने इसे एक बहुत अच्छी मुलाकात बताया। मोदी की यह मुलाकात प्रधानमंत्री निवास 7 आरसीआर में हुई।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच गुजरात के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। मोदी ने मुलाकात के बाद संवाददताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कई मांगे रखी। उन्होंने बताया कि सरदार सरोवर बांध पर एक गेट बनाने का मामला लंबे समय से रुका है, प्रधानमंत्री से इसके बारे में बात हुई।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के विकास और नई प्रदेश सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाददाताओं ने मोदी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होने संबंधी सवाल किया तो उन्होंने इसे टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी आज डीयू के छात्रों को बताएंगे व्यापार मॉडल
नरेंद्र मोदी आज दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रों से भी रूबरू होंगे। मोदी डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिकोत्सव बिजनेस कॉनक्लेव-2013 में उभरते वैश्विक परिदृश्य में व्यापार मॉडल पर लेक्चर देंगे। इस दौरान वह छात्रों के सवालों का जवाब भी देंगे।

कॉलेज प्रिंसिपल पीसी जैन ने बताया कि मोदी शाम चार बजे आएंगे और ग्लोबल सनेरियो पर इमर्जिंग बिजनेस पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री गुजरात में अपनाए गए विकास मॉडल पर चर्चा कर सकते हैं।


वहीं छात्र संगठन आइसा और डीएसयू इसके विरोध में उतर आए हैं। संगठनों ने कार्यक्रम में मोदी के विरोध और प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए डीयू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही उस दौरान कॉलेज से 300 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed