फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gujarat: Bus falls in river, 36 killed

गुजरात के नवसारी में बस नदी में गिरी, 37 की मौत

Sat, 06 Feb 2016 01:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: Bus falls in river, 36 killed

गुजरात के नवसारी जिले में शुक्रवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में 24 लोग घायल हो गए। एसपी एमएस भराड़ा ने बताया कि दक्षिण गुजरात के नवसारी से उकाई जा रही यात्रियों से भरी बस सुपा गांव के निकट पूर्णा नदी पर बने पुल से 20 फीट की ऊंचाई से नदी में गिर गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने ट्वीट कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित और परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया। माना जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। एसपी ने कहा कि अब तक 37 लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में सुरक्षित बचे लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण बस लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को नवसारी के चार अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed