{"_id":"09cfcb82-3902-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gujarat-bjp-mla-account-in-nrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में भाजपा विधायक का नरेगा में अकाउंट? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात में भाजपा विधायक का नरेगा में अकाउंट?
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लाख दावें करें कि उनके राज्य में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन उनकी पार्टी के विधायक ही जमकर चांदी काट रहे हैं। गुजरात के डांग जिले में मनरेगा स्कीम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टचार हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक विजय पटेल पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता बापू महाला का आरोप है कि सरकारी योजना का पैसा लूटने के लिए भाजपा विधायक विजय पटेल ने भी नरेगा में अकाउंट खुलवा रखा है।
विज्ञापन
महाला का आरोप है कि डांग जिले में कई ऐसे परिवार हैं जिनके सदस्यों के नाम पर नरेगा के अकाउंट खोले गए हैं लेकिन नरेगा की रकम उन तक नहीं पहुंच पाई है। महाला के मुताबिक कई अकाउंट तो ऐसे लोगों के नाम खोले गए हैं जिनकी सालों पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जब विजय पटेल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। चुनाव का मौसम देख कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि इस घोटाले के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ है। कांग्रेस ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।