फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat bjp election manifesto released

मोदी का वादा, 5 साल में देंगे 50 लाख मकान

Mon, 03 Dec 2012 01:39 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Dec 2012 01:39 PM IST
विज्ञापन
gujarat bjp election manifesto released

गुजरात विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के इरादे से उतर रही भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है।

विज्ञापन


संकल्प पत्र में प्रदेश के युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए कई योजनाओं की घोषाणा की गई है। गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए गृह समृद्घि योजना का ऐलान किया गया है, जिसके तहत 5 साल से 50 लाख पक्के मकान बनाए जाएंगे, जिनमें 18 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में और 22 लाख शहरी क्षेत्रों में बनाया जाएगा। योजना पर 33 हजार करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन


घोषण पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के हर जिलों में कोल्ड स्टोरेज और एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा। राज्य में 16 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्रीन गुजरात कवर बनाने पर जोर दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि अगल पांच सालो में हर घर में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। बिजली उत्पादन को दोगुना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों की आयु सीमा भी बढ़ाने का भी वादा किया गया है। सरकारी नौकरियों में आयु की सीमा 25 से बढ़ाकर 28 की जाएगी। जहां सरकारी नौकरी की आयु सीमा 28 साल है तो वहां 30 साल कर दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुजरात का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। वहीं कांग्रेस ने मोदी सरकार के विकास के दावे गलत हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed