फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat_bjp_congress_aap

मोदी के गढ़ में 'आप' की ललकार?

Tue, 28 Jan 2014 07:32 PM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
gujarat_bjp_congress_aap

गुजरात में नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के मामले में कांग्रेस पार्टी को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें ललकारना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने रविवार से राज्य भर में झाडू यात्रा शुरू कर दी है जो 30 जनवरी को ख़त्म होगी। पार्टी ने राज्य की सभी 26 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर दिया है।
विज्ञापन


ये यात्राएं अधिकतर ग़रीब इलाक़ों में निकाली जा रही है जहा पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष के अनुसार अब तक की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। ग़रीब तबक़े के अलावा छात्र और युवा वर्ग भी पार्टी को समर्थन दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप की झाड़ू यात्रा

gujarat_bjp_congress_aap

लेकिन क्या भाजपा 'आप' को गंभीरता से ले रही है? क्या इस समय किसी भी पार्टी के पास नरेंद्र मोदी से उनके अपने सियासी अखाड़े में दंगल करने का साहस है?

भाजपा के गुजरात यूनिट के प्रवक्ता सौरभ पटेल से जब मैंने आम आदमी पार्टी की यात्रा पर बात करने के लिये फोन किया तो उन्होंने कहा वह 'आप' के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते।

लेकिन दूसरी तरफ 'आप' के प्रवक्ता आशुतोष कहते हैं कि वह राज्य में भाजपा को चुनौती देने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहा के पत्रकारों के अनुसार 'आप' की झाडू यात्रा को भाजपा गंभीरता से ले रही है जिसका उदाहरण है पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और एसएमएस भेजने की कोशिश को तेज़ी से आगे बढ़ाना।

गुजरात में सेंध

gujarat_bjp_congress_aap

खुद नरेंद्र मोदी के भाषणों में अब 'आप' की चर्चा होने लगी है जबकि अभी तक उन्होंने केवल कांग्रेस को ही अपनी आलोचना का निशाना बनाया था। गुजरात के बारे में ये कहा जाता है कि वहा नरेंद्र मोदी ने बहुत काम किया है और वहा उनकी लोकप्रियता अच्छे प्रशासन और आर्थिक प्रगति के कारण बढ़ी है। वहा केवल मोदी की ही चलती है।

गुजरात में सेंध लगाना 'आप' के लिए मुश्किल चुनौती होगी। लेकिन शायद ये विधान सभा के बारे में अधिक सही होगा। लोक सभा की तस्वीर अभी तक थोडी अलग रही है। गुजरात में साल 2004 के आम चुनावों में भाजपा को कुल 26 में से 14 सीटें मिली थीं जबकि साल 2009 में इससे एक सीट अधिक लेकिन भाजपा इस चुनाव में 2004 की जीती हुई पांच सीटें हार गई थी।

मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जहा भाजपा ने विधान सभा के चुनाव में हर बार कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है वहीं लोक सभा में वो कांग्रेस को पूरी तरह से मात देने में विफल रही है। खबर ये है कि राज्य में 'आप' की झाडू यात्रा के बाद भाजपा के खेमे में खलबली तो नहीं मची लेकिन पार्टी ने इसे हलके में लेने के बजाय गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।

मुद्दों पर सर्वेक्षण

gujarat_bjp_congress_aap

अब तक भाजपा ये समझ रही थी कि कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है और मोदी के अपने गढ़ में पार्टी को चुनौती देने वाला अब कोई नहीं। लेकिन अब भाजपा को एहसास हो रहा है कि हालात बदल रहे हैं। 'आप' ने भाजपा और मोदी सरकार को सीधे निशाने पर नहीं लिया है बल्कि छोटे-छोटे मुद्दों पर उन्हें घेरने की कोशिश की है।

उदाहरण के तौर पर 'आप' ने अहमदाबाद नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हडताल का समर्थन किया है और उनकी मांगों को पूरा करने में उनके साथ है। इसी तरह से 'आप' ने भ्रष्टाचार, कॉलेजों में दान, ऊची फीस और महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दों पर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।

इससे मोदी सरकार को चुभन हो सकती है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण ये है कि 'आप' ऐसे मुद्दे उठा रही है जिससे आम आदमी सीधा प्रभावित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed