फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujarat assembly election voting begins second round

गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, मतगणना 20 दिसंबर को

Mon, 17 Dec 2012 08:25 PM IST
अहमदाबाद/ब्यूरो
अहमदाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 17 Dec 2012 08:25 PM IST
विज्ञापन
gujarat assembly election voting begins second round

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों पर मतदान सोमवार को पूरा हो गया। पहले चरण में 13 दिसंबर को 87 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। शेष 95 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। पहले चरण में 70.75 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में सोमवार को 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


दोनों चरणों को मिलाकर औसतम 70 फीसदी मतदान हुआ है, जो गुजरात में अब तक का सर्वाधिक मतदान है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला सहित कुल 1666 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 20 दिसंबर को होना है।
विज्ञापन


वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के 57.63 फीसदी के मुकाबले इस चुनाव में 70 फीसदी मतदान होने से सभी हतप्रभ हैं। अब राजनीतिक पार्टियां व विश्लेषक नए सिरे से अधिक मतदान के मायने निकालने में व्यस्त हैं। दूसरे चरण में मध्य गुजरात की 57, उत्तर गुजरात की 32 व कच्छ की 6 सीटों पर वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरत में हैट्रिक बनाएगी भाजपा: मोदी
गुजरात में फिर से सत्ता हासिल करने के प्रति आश्वस्त मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि इस बार भी विधानसभा चुनाव जीत कर भाजपा राज्य में हैट्रिक बनाएगी। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों को देखते हुए जनता उन्हें फिर से सत्ता सौंपेगी। रानीप इलाके के निशान हाई स्कूल स्थित बूथ पर वोट डालने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए मोदी ने कहा कि जनता की भावनाओं से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि उनकी पार्टी को भारी जीत हासिल होगी। उन्होंने 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव को ऐेतिहासिक करार दिया, क्योंकि यह बेहतर प्रशासन के मुद्दे पर लड़ा गया है।

मतगणना रोकने पर आडवाणी ने उठाए सवाल
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना एक साथ कराने के चुनाव आयोग के फैसले पर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के इस फैसले की वजह से हिमाचल प्रदेश में वोटिंग के तकरीबन डेढ़ महीने बाद भी वहां का चुनाव परिणाम अब तक ईवीएम मशीन में ही कैद है। उन्होंने कहा कि गुजरात में मतदान के तीसरे दिन ही चुनाव परिणाम आ जाएगा, लेकिन हिमाचल को इसके लिए डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ा है, जो उचित नहीं है। आडवाणी ने कहा कि चुनाव आयोग को दोनों राज्यों का चुनाव कार्यक्रम बनाते समय इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए था।

मोदी को चुनाव आयोग का नोटिस, जांच शुरू
चुनाव आयोग ने मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी। कांग्रेस ने मतदान केंद्र पर सरकारी काफिले और समर्थकों के साथ रैली निकालने को लेकर मोदी के खिलाफ शिकायत की थी। हुआ यूं कि मोदी जैसे ही मतदान करने पहुंचे, उनके सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। यहां तक कि वोट डालने के लिए कतार में लगे लोग भी उनके पास पहुंच गए। मत डालकर वे लौट रहे थे, तो उनके साथ चलने वालों का पूरा काफिला सा बन गया था। मत का प्रयोग करते समय मोदी के सुरक्षाकर्मी भी साथ थे।

विधायक के गार्ड ने चलाई गोलियां, दो घायल
पंचमहल जिले की सेहरा विधानसभा सीट क्षेत्र में भाजपा विधायक जेठा बरवाड़ के गार्डों ने गोलियां चलाईं। गार्ड का तर्क था कि एक गुट जेठा पर हमले की मंशा से आगे बढ़ रहा था। फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं। उधर, खड़िया जमालपुर में बोगस वोटिंग के आरोप में दो गुटों में झड़प हो गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि यहां मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया।


मोदी के खिलाफ पत्रिका वितरण
मोदी के खिलाफ पत्रिका वितरण का मामला सामने आया। मतदान के दिन भी पालनपुर शहर में इस पत्रिका का वितरण किया जा रहा था। पालनपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पत्रिका में मोदी को हिंदुत्व विरोधी बताते हुए मत नहीं देने की अपील की गई है।

वर्ष 2007 की तसवीर
कुल मतदान - 57.63
भाजपा - 117 सीट, कांग्रेस - 59 सीट, अन्य - 6 सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed