{"_id":"e1925954-bc65-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"guj-govt-withholds-decision-on-death-penalty-for-ex-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडनानी के लिए फांसी नहीं मांगेगी मोदी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोडनानी के लिए फांसी नहीं मांगेगी मोदी सरकार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार ने नरोदा पाटिया मामले में दोषी माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत 10 आरोपियों की सजा को फांसी में बदलवाने की अपील पर यू-टर्न ले लिया है। सरकार ने फिलहाल इस मामले में अपील न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राज्य के वित्त मंत्री और प्रवक्ता नितिन पटेल ने कहा कि फिलहाल इस मामले में फांसी की अपील करने के फैसले पर रोक लगा दी गई है। सरकार इस पर पहले एडवोकेट जनरल से विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एडवोकेट जनरल से सलाह के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 2002 में गोधरा दंगों के बाद नरोदा पाटिया में हुए दंगे में 96 लोगों की मौत हो गई थी। स्पेशल कोर्ट ने तत्कालीन मोदी सरकार में मंत्री रही माया कोडनानी को 28 साल कारावास की सजा दी है। जबकि बाबू बजरंगी को आजीवन कारावस की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों द्वारा माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत 10 आरोपियों की सजा को फांसी में तब्दील कराने की अपील के फैसले की आलोचना के बाद मोदी सरकार ने यह निर्णय लिया है।