{"_id":"91f1131a-b033-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"guinness-record-holder-dies-performing-stunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक के लिए स्टंट करते हुए कैसे हुई मौत, देखें वीडियो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गिनीज बुक के लिए स्टंट करते हुए कैसे हुई मौत, देखें वीडियो
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)/एजेंसी
Updated Mon, 29 Apr 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी स्टंटमैन शैलेंद्र नाथ रॉय की रविवार को स्टंट के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। उस समय वह रस्सी पर लटक कर तीस्ता नदी पार कर रहे थे।
विज्ञापन
रॉय ने सितंबर 2012 में दार्जिलिंग हिमालयन टॉय ट्रेन खींचकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।
रॉय (45) रविवार दोपहर तीस्ता नदी के ऊपर बंधी रस्सी में लगी चरखी से लटक कर नदी पार करने का करतब दिखा रहे थे। चरखी उनकी चोटी से बंधी हुई थी।
स्टंट के दौरान चरखी अटक गई और कई बार प्रयास करने के बावजूद वह आगे नहीं बढ़ी। इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक हो गया।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोग उन्हें असहाय होकर मरते हुए देखते रहे, क्योंकि वह रस्सी के सहारे हवा में लटक रहे थे।
पुलिस के अनुसार स्टंट के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे। बाद में रॉय को किनारे पर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
डॉक्टरों के अनुसार रॉय की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। रॉय पुलिस में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। वे मिलन पल्ली के रहने वाले थे। उनकी मौत से इलाके में शोक छा गया है।
विज्ञापन
देखें, शैलेंद्र नाथ रॉय का अंतिम वीडियो-