फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   group visa for pak nationals may be put on hold

पाक नागरिकों को ग्रुप वीजा देने पर संशय

Sun, 10 Mar 2013 09:11 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 10 Mar 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
group visa for pak nationals may be put on hold

नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय जवानों की निर्मम हत्या से उपजे तनाव के कारण पाक नागरिकों के लिए ग्रुप वीजा की सुविधा भी टाली जा सकती है।

विज्ञापन


भारत ने पहले ही पाकिस्तान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आगमन वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा ठंडे बस्ते में डाल दी है।

नए वीजा समझौते के तहत पाकिस्तान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आगमन पर वीजा’ की सुविधा 15 जनवरी से शुरू होनी थी। पर निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले ही भारत ने इसे टाल दिया।
विज्ञापन


दोनों देश ग्रुप टूरिस्ट वीजा देने पर भी सहमत हुए हैं। 15 मार्च से दोनों देश एक दूसरे के नागरिकों को ग्रुप वीजा देना शुरू करने वाले हैं। पर द्विपक्षीय संबंधों में कोई सुधार नहीं दिखा है। ऐसे में यह फैसला भी टाला जा सकता है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘यह फैसला उच्च स्तर पर लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, स्पष्ट नहीं है कि 15 मार्च से ग्रुप वीजा की सुविधा लागू की जाएगी या नहीं। हालांकि हम पाकिस्तान के वरिष्ठ नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल शुरू करने के साथ इसकी भी तैयारी कर रहे हैं।’ पिछले बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि कश्मीर में भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या का द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ा है।

उन्होंने पाकिस्तान से कहा कि संबंधों को सामान्य बनाने के लिए वह अनुकूल वातावरण तैयार करे। सिंह ने कहा कि वह पाकिस्तान द्वारा आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और मुंबई हमले में शामिल लोगों को सजा दिलाने का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच नए वीजा समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। विश्वास बहाली के उपायों के तहत इसका मकसद सीमा पार की यात्रा को सुगम बनाना था।


65 साल से अधिक उम्र के पाकिस्तानी नागरिकों के लिए ‘वीजा ऑन अराइवल’ सुविधा अटारी एकीकृत चेक पोस्ट से शुरू होनी है।

30 दिन के लिए मिलेगा ग्रुप वीजा
वीजा संधि के मुताबिक, 10 से अधिक और 50 से कम लोगों के समूह को ग्रुप वीजा 30 दिन की अवधि के लिए दिया जाएगा। स्वीकृत टूर ऑपरेटर या ट्रवेल एजेंट द्वारा यह यात्रा पूरी कराई जाएगी।

कुछ समझौते पहले से लागू
उदार वीजा प्रणाली के कुछ प्रावधान (जैसे, मल्टीपल इंट्री वीजा, कारोबारियों के लिए रिपोर्टिंग फ्री वीजा के साथ उन्हें तीन के बजाय पांच शहरों में जाने की अनुमति देना) पहले ही लागू किए जा चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक की भारत यात्रा के दौरान इसे शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed